फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों केे लिए आज से हवाई पट्टी पहुंचेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदेय स्थल तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों का 28 फरवरी से जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथ पर पहुंचने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए छोटे-बड़े कुल 7189 वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। बीते दिनों ही संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर 28 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर आमद दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पहले दो मार्च को पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी व एकलव्य स्टेडियम से रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए छोटे-बड़े कुल 7189 वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। इसमें 209 बस, 653 मिनी बस, 2911 निजी जीप, 818 मोटर कैब, 494 मैक्सी कैब, 719 ट्रक, 415 मिनी ट्रक, 889 डिलीवरी वैन शामिल हैं।
इन सभी वाहनों के स्वामियों को बीते दिनों ही नोटिस भेजकर निर्देशित किया गया था कि 28 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर अपनी आमद दर्ज कराएं। एआरटीओ बीडी मिश्र ने बताया कि सोमवार सुबह से ही अधिग्रहीत किए गए वाहनों की आमद जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। देर शाम तक सभी वाहन के स्वामियों को हवाई पट्टी पर वाहन की आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें