फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना में धांधली को लेकर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में धांधली को लेकर डीएम के सख्त रुख पर ग्राम विकास अधिकारी भीटी रामप्रताप को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण में बीडीओ जहांगीरगंज को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों डीएम से मिलकर कुछ ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत बनगांव में पात्रों के नाम पर आवास योजना का पैसा हड़प लिया गया है। इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन एक दिन पहले मंगलवार को स्वयं ही भीटी विकास खंड के गांव बनगांव पहुंच गए। वहां चार लाभार्थियों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पंजीकृत पाया गया। सभी ग्रामीण योजना के लिए पात्र भी थे। जांच में पाया गया कि उनका आवास पूर्ण दिखाकर संपूर्ण राशि का दुरुपयोग कर लिया गया।
डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल ग्राम विकास अधिकारी व पूर्व प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया। डीएम के सख्त रुख को देखते हुए जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने भीटी के ग्राम विकास अधिकारी रामप्रताप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर वित्तीय अनियमितता बरतने, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम का दुरुपयोग करने तथा पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने, स्वेच्छा चारिता करने तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने का आरोप प्रथम दृष्टया पाया गया। जिला विकास अधिकारी ने प्रकरण में हांगीरगंज के खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए उन्हें एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें