फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर निवासी जितेंद्र (34) शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर में रह रही बहन से मिलने जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह मसड़ा बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। जितेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, जलालपुर में जलालपुर मित्तूपुर मार्ग निवासी सोनू (21) शुक्रवार सुबह नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने बाइक पर बैठा हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी जलालपुर में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी कुंदरा देवी (34) शनिवार सुबह रिश्तेदार के साथ बाइक से जलालपुर जाते समय अशरफपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहा रिश्तेदार बाल-बाल बच गया। कटेहरी निवासी रंजीत (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
बसखारी निवासी राघवेंद्र कुमार (36) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जहांगीरगंज निवासी सीता देवी (62) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी शीतला प्रसाद (35) शुक्रवार देर शाम अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें