फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जोनल व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा पर रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने की जिम्मेदारी 8 जोनल व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर होगी। 24 मार्च से जिले के 111 केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जहां 111 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, तो वहीं 29 मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। नकल को रोकने के लिए 6 सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच परीक्षा के संबंध में बीते दिन जिला मुख्यालय स्थित बीएन इंटर कॉलेज में डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इसमें समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय समय रहते सभी जरूरी तैयारियां तेजी से कर रहा है। न सिर्फ परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं, बल्कि संकलन केंद्रों पर भी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
24 मार्च से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा जिले के 111 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 74 हजार 243 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 37 हजार 767 व इंटरमीडिएट के 36 हजार 476 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा देने के दौरान परीक्षार्थियों को मुश्किल न हो, इसके लिए पेयजल, प्रकाश व शौचालय की सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश लगातार डीएम द्वारा दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच परीक्षा को नकल विहीन निपटाने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। डीआईओएस कार्यालय के राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 8 जोनल मजिस्ट्रेट, 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 111 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। 29 मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है।
छह सचल दल रोकेंगे परीक्षा में गड़बड़ी
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा को नकल विहीन निपटाने के लिए 6 सचल दल बनाए गए हैं। इसमें पहली टीम के प्रभारी डायट प्राचार्य मनोज गिरि, दूसरी टीम के प्रभारी डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र, तीसरी टीम के प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह, चौथी टीम के प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज हरेंद्र प्रताप यादव, पांचवीं टीम की प्रभारी प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरीदपुर डॉ. तारा वर्मा व छठवीं टीम के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल जहांगीरगंज सुरेशललाल श्रीवास्तव होंगे।
कंट्रोल रूम की हुई स्थापना
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में ही कंट्रोल रूम की स्थापना हुई है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7398729036 है। इसके लिए दो प्रभारी प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल डिहवा मोहिउद्दीनपुर प्रमिला वर्मा व प्रभारी प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी रंजना के अलावा 20 सहायक प्रभारी भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें