फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी पर पलटी ट्रॉली, महिला की मौत

Sun, 27 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना सम्मनपुर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली व जीप की जोरदार टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क के किनारे स्थित झोपड़ी पर पलट गई। इससे ट्रॉली की चपेट में आकर झोपड़ी में मौजूद एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चालक जीप लेकर भाग खड़ा हुआ जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृत महिला के पति ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रविवार सुबह सुरहुरपुर की तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली सम्मनपुर की ओर जा रही थी। जब वह थाने से कुछ दूर आगे बढ़ी तो इसी बीच सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई।

इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली सड़क के किनारे बनी एक झोपड़ी के ऊपर पलट गई। उस समय झोपड़ी में सोनू की पत्नी नीतू (25) मौजूद थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को एकत्र होता देख चालक जीप लेकर भाग खड़ा हुआ जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ लोगों ने जीप को घेरने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मृतका के पति ने तहरीर दी   है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा   है। छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें