फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क न करना आग में जलना पड़ता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी एवं उर्दू प्रेस क्लब फैजाबाद की ओर से शनिवार रात हुसेनपुर मुसलमान में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन हुआ। मुशायरे की शुरूआत नासिर फराज उड़ीसा के कलाम से हुई। उन्होंने पढ़ा कि यह है प्यारा हिंदुस्तान, यह है प्यारा हिंदुस्तान, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब उसकी संतान।
विज्ञापन

अना देहलवी ने पढ़ा कि फूलों को कांटों पर चलना पड़ता है, इश्क न करना आग में जलना पड़ता है। अज्म शाकरी, नईम अख्तर बुरहानपुरी, मैकश आजमी, शकील बरेलवी, तनवीर जलालपुरी, जमशेद फैजाबादी, एहतेशाम वफा फैजाबादी, मजहर जमाल जलालपुरी, कविता शाहीन व अन्य शायरों ने कलाम सुनाए।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि भाषाएं एक दूसरे को आपस में जोड़ने का काम करती हैं, देश प्रेम की भावना पैदा करती हैं। विशिष्ट अतिथि भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि मुशायरे से हमें अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

सितारे उर्दू एवार्ड से सम्मानित मो.शफी नेशनल इंटर कॉलेज के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि हिंदुस्तान को इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाली उर्दू जबान ही है। आयोजक जलाल सिद्दीकी, अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य ताज मोहम्मद सिद्दीकी समेत कई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें