फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में असलहों का धंधा करने वाले तीन बदमाश दबोचे

Thu, 30 Nov 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बदमाशों के पास से बरामद जीप। -संवाद
विज्ञापन
थार में होकर सवार कर रहे थे तमंचों-कारतूस का कारोबार
विज्ञापन

छह तमंचे व असलहे बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लग्जरी वाहन से अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश तमंचे बनाकर उन्हें कई जिलों में सप्लाई करते थे। बदमाशों के कब्जे से सात तमंचे और बड़ी मात्रा में कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
पुलिस को झांसा देने के लिए बदमाशों ने थार जैसे लग्जरी वाहन का प्रयोग जिले में भी शुरू कर दिया है। ऐसे वाहन पुलिस की जांच के दायरे में कम रहते हैं। इसलिए इसका फायदा उठाने की कोशिश अवैध असलहों का कारोबार करने वाले बदमाश कर रहे थे। इसी बीच अकबरपुर पुलिस टीम को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सुड़ारी घाट पर अवैध असलहा का कारोबार करने वाले कुछ लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन

पुलिस व स्वॉट टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा तो वहां एक लग्जरी वाहन के साथ तीन लोग मौजूद मिले। पुलिसकर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। थार जीप के साथ ही उन तीनों को कोतवाली लाया गया।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बाद में बताया कि पकड़े गए बदमाश अवैध असलहा बनाकर बेचते थे। उनकी पहचान धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ चंदन सिंह निवासी गैरवा, थाना सरपतहा, जिला जौनपुर, विक्रांत सिंह उर्फ गप्पू निवासी सरपतहा, जौनपुर, विकास सिंह निवासी भेलारा, थाना अखंडनगर, जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई। आरोपी धीरेंद्र के खिलाफ तीन मुकदमे जबकि विक्रांत सिंह के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


देसी तमंचे और कारतूस बरामद
बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने अलग-अलग बोर के सात तमंचे व देसी रिवाॅल्वर के साथ ही दर्जनों खोखे व जिंदा कारतूस बरामद किए। असलहा बनाने के कई उपकरण भी उनके पास से बरामद हुए। इन्हीं उपकरणों के जरिए बदमाश तमंचा बनाकर अलग अलग जनपदों में बिक्री करते थे। इसी सिलसिले में तीनों बदमाश बृहस्पतिवार को अंबेडकरनगर पहुंचे थे। यहां वे ग्राहक की तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच पुलिस की पकड़ में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें