फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी की युवती के परिवारीजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी मुन्ना (25) खून से लथपथ गांव की एक सड़क के पास बेसुध मिला। परिवारीजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल जलालपुर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना को जलालपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात से पूरे गांव में सनसनी व्याप्त हो गई।
चर्चा है कि मुन्ना का गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात प्रेमिका के बुलाने पर वह मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसके बाद पहले से रची गई साजिश के तहत उसे घर में बंद कर लिया गया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शव सड़क के किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन

बाद में अफवाह फैला दी गई कि शराब के नशे में मुन्ना गालीगलौज व मारपीट कर रहा है। युवक की मां ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर केस दर्ज कर लिया गया है। एएसपी संजय कुमार राय सोमवार को गांव पहुंचे। परिवारीजनों से मुलाकात करने के साथ ही घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रेमिका समेत चार पर केस
युवक की मां प्रभावती ने दर्ज कराये केस में कहा कि रविवार रात आठ बजे गांव निवासी दिलीप उसके पास आये और कहा कि रामआसरे के घर के बाहर तुम्हारे लड़के का शव पड़ा है। तहरीर में प्रभावती ने लिखा कि रामआसरे की लड़की साधना व मुन्ना के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव का ही दिलीप इस प्रेम संबंध से नाराज था। दिलीप ही मुन्ना को पकड़कर साधना के घर ले गया था। इसके बाद वहां दिलीप व उसकी पत्नी प्रिंसेज तथा रामआसरे की पुत्री साधना एवं वंदना ने मिलकर मुन्ना की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर चारों आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें