फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समस्याओं का निस्तारण न होने तक जारी रहेगा धरना

Sat, 19 Oct 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर गांधी आश्रम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बकाया भुगतान किए जाने व उत्पीड़न रोके जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अकबरपुर नगर स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में कर्मचारियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। कहा गया कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि एक दिन पहले शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम परिसर में कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। शनिवार को हरिश्चंद्र चौबे, रामबचन, अशोक कुमार ने कहा कि बकाया वेतन भुगतान की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे आर्थिक संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई को देखते हुए वेतन में वृद्धि भी नहीं की जा रही है। कहा कि अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया जाता है। यह रवैया ठीक नहीं है।
सीताराम, श्यामनरायन, हजारीलाल, नागेंद्र मिश्र, घनश्याम, सदाराम, बब्लू यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान जल्द किया जाए। उन्हें इसके लिए बार बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कहा गया कि मनमाने ढंग से कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया जाता है। इसकी शिकायत का नतीजा नहीं निकला है। कहा गया कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें