फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परीक्षा केंद्र बनाने की जांच में 16 विद्यालय मिले बंद

Sat, 19 Oct 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी दौरान जांच में 16 विद्यालय बंद पाए गए। जो विद्यालय मिले उनकी फीडिंग का कार्य चल रहा है। 20 अक्तूबर तक पूरी रिपोर्ट कार्यालय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 25 सितंबर को जिले के 378 विद्यालयों की सूची अपलोड कर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील स्तरीय समिति टीम का गठन किया गया। बीते दिनों हुई जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को भेजी। इसके अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में 16 विद्यालय बंद मिले हैं।
इन विद्यालयों में किसी भी छात्र का नामांकन नहीं पाया गया। अलग-अलग कारणों से विद्यालयों का संचालन नहीं हो रहा है। शेष बचे 362 विद्यालयों की रिपोर्ट को फीड किए जाने का काम चल रहा है। इसे रविवार को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा दो नवंबर को आवश्यक अपडेट के साथ अपलोड किया जाएगा। इसी के बाद सूची का यहां प्रकाशन होगा। छह नवंबर तक केंद्रों को लेकर आपत्तियां ली जाएंगी। जांच के बाद 28 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार ने बताया कि बीते दिनों निरीक्षण टीम को 16 विद्यालय बंद मिले हैं। अन्य स्कूलों की जानकारी बोर्ड को दी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें