फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने प्रतीकात्मक रूप से किया एक्सप्रेस वे का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का मंगलवार को लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र ने भी प्रतीकात्मक रूप से शुभारंभ किया। पार्टी के आह्वान पर समर्थकों के साथ सिद्धार्थ ने बरामदपुर एप्रोच मार्ग के पास पहुंचकर फीता काटा और मौजूदा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन

सपा नेता सिद्धार्थ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समाजवादी सरकार की देन है। भाजपा सरकार फीता काटकर सिर्फ इस उपलब्धि को अपने नाम करने की कोशिश कर रही है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। सपा सरकार में ही भूमि अधिग्रहण का कार्य भी पूरा हो चुका था। प्रदेश की सत्ता में आई योगी की सरकार सिर्फ इस उपलब्धि को अपने नाम करने की कोशिश कर रही है। आम जनता को यह सब बखूबी पता है।
सिद्धार्थ ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़ा किया। कहा कि सपा सरकार में बनकर तैयार हुए आगरा एक्सप्रेस-वे की तुलना में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता कहीं नही टिकती। कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता को भाजपा सरकार की इस धांधली से अवगत कराएगा। इस मौके पर सर्वेश यादव, सुभाष यादव, सुभाष तिवारी, विक्कू मिश्र, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें