फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वृद्धा को दिखाया मृत, एडीओ व वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
तक दिखाये जाने पर  जनता दर्शन में डीएम से ​शिकायत करने पहुंची वृद्ध महिला - स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित जनता दर्शन में पहुंची वृद्ध महिला ने उन्हें मृतक दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद करने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने तत्काल जांच करवाई तो मामला सही पाया गया। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कटेहरी विकासखंड के ग्राम पंचायत अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। साथ ही वृद्ध महिला की पेंशन बहाल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम जनता दर्शन में मौजूद, तभी वहां एक बुजुर्ग महिला परिवार के एक सदस्य का सहारा लेकर पहुंचीं। पतौना निवासी वृद्धा केवला देवी ने बताया कि उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। क्योंकि उन्हें कर्मचारियों ने मृतक दिखा दिया गया है। डीएम ने महिला को बैठाकर जलपान कराया। इसके बाद तत्काल मामले की प्रारंभिक जांच करवाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जांच किया तो पता चला कि महिला को पहले पेंशन मिल रही थी, बीते दिनों हुए सत्यापन में उन्हें मृत दिखा दिया गया। इसी आधार पर उनकी पेंशन जनपद स्तर से रोक दी गई।
डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धावस्था पेंशन फिर से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिम्मेदार ग्राम पंचायत अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें