फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा ने सरयू में लगाई छलांग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी एक वृद्ध महिला ने गुरुवार को सरयू नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को लगाया गया है। देर शाम तक महिला का शव बरामद नहीं हो सका था। पुलिस व गोताखोरों की टीम शव की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी मजीदुलनिशा (75) पत्नी स्व. मोहम्मद शरीफ ने गुरुवार को सुबह सरयू नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह नदी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों को महिला की चप्पल घाट पर पड़ी मिली। उधर, ग्राम प्रधान जयराम यादव के अनुसार उनका इलाज चल रहा था। उनके शरीर में जलन होती थी। इसके पहले भी वह नदी में डूबने का प्रयास कर चुकी थीं। टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को लगाया गया है। देर शाम तक महिला का शव बरामद नहीं हो सका था। मामले में आवश्यक छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें