फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा घर ढहा, दबकर ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। थाना क्षेत्र के करौंदी मिश्र गांव में शुक्रवार की रात एक कच्चा घर अचानक ढह गया। इससे मलबे में दबकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक गोवंशीय पशु की दबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर एसडीएम ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

करौंदी मिश्र गांव निवासी संतलाल पुत्र जिउतू गांव में ही कच्चे घर में परिवार के साथ रहता है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात भी वह परिवार के साथ घर में सो गया। वह घर के अगले भाग में सो रहा था, जबकि पिछले भाग में परिवार के अन्य सदस्य थे। इस बीच देर रात अचानक घर का अगला भाग भरभराकर ढह गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
उन्होंने मलबे में दबे घायल संतलाल को बाहर निकाला। जबकि मलबे में दबने से एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल संतलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच शनिवार को सुबह जानकारी होने पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव राजस्वकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि उन्हें सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें