फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कटेहरी में 30 हजार लोगों की राह होगी आसान

विज्ञापन
भीटी के पकड़ी नगऊ क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग का होगा जल्द निर्माण -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में चार करोड़ 25 लाख रुपये से 16 सड़कों की मरम्मत के कार्य को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे करीब 30 हजार लोगों की राह आसान होगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में लालजी वर्मा की जीत के बाद खाली हुई कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी कोशिश में जुटे हैं। बीते दिनों से कटेहरी विधानसभा में विकास को पंख लग गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने हीड़ी पकड़िया के कार्यक्रम में जिले को अरबों की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात दी थी। कई कार्यों को जल्द मंजूरी दिए जाने का भी भरोसा दिया था। इसी क्रम में एक बार फिर विधानसभा की 16 सड़कों की मरम्मत के कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के अनुसार आने वाले सप्ताह में लगभग 15 और सड़कों की मरम्मत के कार्य को हरी झंडी मिलेगी।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
कटेहरी विधानसभा के पकड़ी नगउपुर संपर्क मार्ग, महमदपुर दिलावलपुर भीटी मार्ग, मया टांडा मार्ग पर निषाद बस्ती, दयारथपुर मार्ग, पूरा बक्सराय मार्ग, मिर्जापुर कुशलपुर मार्ग, हाशिमपुर संपर्क मार्ग, कोडरा केदारनगर मार्ग ,कादीपुर नाले पर पहुंच मार्ग, नोन्सिला प्राइमरी पाठशाला संपर्क मार्ग, यरकी नहर सेवा मार्ग,रायगंज सेनपुर मिझौडा संपर्क मार्ग ,महरूआ पहितीपुर संपर्क मार्ग, ऐनवा भड़सारी मार्ग,पचेड़वा संपर्क मार्ग व नैपुरा खास संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


निविदा आमंत्रित की गई
सभी सड़कों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा। - सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें