फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अलविदाई सलाम के बीच निकला अमारी का जुलूस

विज्ञापन
जलालपुर में निकला का अमारी का जुलूस - संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बचे जो अगले बरस हम हैं और यह गम फिर है, जो चल बसे तो फिर अपना सलामे आखिर है। अलविदाई सलाम के साथ बृहस्पतिवार को जलालपुर में अलम व ताबूत का जुलूस निकला। इसमें अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। साथ ही उलेमा ने करबला के शहीदों का जिक्र करते हुए युवाओं से अपील की कि इंसानियत के पैगाम को आगे बढ़ाते रहें।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र जलालपुर के मुस्तफाबाद में अंजुमन रौनके इस्लाम के तत्वावधान में अलम, ताबूत व अमारी का जुलूस निकला। शुरुआती मजलिस मौलाना अतहर मेहदी ने पढ़ी। कहा कि दो महीना आठ दिन तक करबला के शहीदों का गम मनाया गया। यह सिलसिला आज जरूर समाप्त हो गया लेकिन करबला के शहीदों के पैगाम को हमें लगातार आगे बढ़ाते रहना है। मौलाना हसन मेहदी की मजलिस के साथ देर शाम जुलूस का समापन हुआ। जुलूस के दौरान अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की।
आयोजन समिति से जुड़े इब्ने अली जाफरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ही जाफराबाद स्थित अलीगंज से भी सुबह अलविदाई मातमी जुलूस निकला। यह जुलूस देर शाम रौजा-ए-हजरत अब्बास पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें मौलाना हसन मेहदी ने 11वें इमाम हजरत हसन अस्करी अलैह की शहादत पढ़कर माहौल को भावुक बना दिया। जुलूस के दौरान तहसील क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इससे पहले बुधवार रात अंजुमन अब्बासिया जाफराबाद के तत्वावधान में 72 ताबूत का जुलूस निकला। इस बीच अलम, ताबूत व अमारी की जियारत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें