फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में ही महिलाओं व बेटियों का हित सुरक्षित

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के महरुआ स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध् - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाओं, बेटियों व गरीब तबके के लोगों का हित सुरक्षित है। उन्होंने समाज के लोगों से किसी के बहकावे में न आने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा व अपना दल गठबंधन के तहत निषाद पार्टी के उम्मीदवार अवधेश द्विवेदी को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रदेश में फिर से खुशहाली वाली सरकार की स्थापना करनी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय ने रामलीला मैदान में सोमवार को प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहा कि समाज को भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त बनाने के लिए भाजपा गठबंधन को सत्ता में लाना होगा। वर्ष 2015 में निषाद समाज के साथ सपा द्वारा किए गए उत्पीड़न का जिक्र किया। कहा कि रेल रोको आंदोलन के दौरान उन्होंने निषाद समुदाय पर न सिर्फ गोलियां चलवाईं, बल्कि महिलाओं व बच्चों को भी जेल भिजवाया।
सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों की मसीहा है। इस सरकार में गरीबों के सुख-दुख को समझा जाता है। केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं बगैर किसी भेदभाव के आम जनता तक पहुंच रही हैं। जनता से सवाल करते हुए पूछा कि किसान सम्मान निधि योजना, निशुल्क राशन, पेंशन आदि का लाभ बगैर किसी भेदभाव के मिल रहा या नहीं। कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है। सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों में अपने चहेतों को सरकार की सुविधाएं दी जाती थीं।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि सपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, वहीं योगी के शासन में अपराधी कांप रहे हैं। कहा कि तीन मार्च को भोजन भरी थाली को याद रखना है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ही आम जनता को उसका हक मिलता रहेगा। इससे पहले डॉ. संजय के पहुंचने पर प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, राजितराम त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें