फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास की चाभी मिलते ही खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में अमृत महोत्सव के अवसर पर आवास की चाभी पाने पर खुशी का इजहार करते पात्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में मंगलवार को जिले के एक हजार शहरी पात्रों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब उन्हें समारोह पूर्वक आवास की चाभी सौंपी गई। लाभार्थियों को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सैमुअल पॉल एन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने पात्रों को आवास की चाभी सौंपते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को तेजी से धरातल पर जिले में उतारा जा रहा है। इसका लाभ सभी पात्रों को निर्बाध रूप से मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोहिया भवन में हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना अरबन के लाभार्थियों को डिजिटल तरीके से प्रधानमंत्री ने उनके घरों की चाभी सौंपी। प्रदेश के 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी सौंपते हुए प्रधानमंत्री ने आवास मिलने से हुए फायदे तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। कहा कि सरकार तेजी से आम नागरिकों को सभी तरह के फायदे पहुंचाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री की ओर से डिजिटल तरीके से चाभी सौंपे जाने का लाभ जिले के एक हजार पात्रों को भी मिला। इन पात्रों को बाद में डीएम सैमुअल पॉल एन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू के अलावा सीडीओ घनश्याम मीणा, व अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने चाभी सौंपते हुए लाभार्थियों को बधाई दी।
डीएम ने कहा कि जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कराया जा रहा है। पात्रों को पूरी तरह लाभ मिले, यह सुनिश्चित हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बगैर भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है। योजनाओं से भ्रष्टाचार तेजी से खत्म करने में सफलता मिली है। इसमें आगे और बेहतर परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम अकबरपुर व परियोजना अधिकारी डूडा मोईनुल इस्लाम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल 16 हजार 136 आवास स्वीकृत हैं। पात्र पाए गए 13 हजार 4779 लाभार्थियों में से 12 हजार 58 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की कुल राशि 60 करोड़ 29 लाख रुपये भेजी गई है। इसमें प्रत्येक पात्र को 50 हजार रुपये मिला है। प्रथम किस्त के लाभार्थियों में से 9812 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के लाभ के तौर पर 145 करोड़ 56 लाख रुपये दे दिया गया है। 8657 लाभार्थियों के आवास पूर्ण करा दिए गए हैं। इनमें से 7071 लाभार्थियों को तृतीय किस्त की राशि के तौर पर 35 करोड़ 35 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। लोहिया भवन में हुए कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी, सिविल इंजीनियर डूडा ऋषिकेश सिंह, शहरी मिशन प्रबंधक अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें