फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। किसानों की आय दोगुना करने के लिए भाजपा सरकार दिन रात मेहनत कर रही है। सरकार कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचा रही है। योजनाओं में अनुदान के साथ ही कृषि यंत्रों, बीजों व उर्वरकों आदि पर सरकार द्वारा व्यापक अनुदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। सोमवार को बसखारी ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर में ये बातें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा हित किसानों का हो रहा है। सरकार न सिर्फ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की बेहतरी तय कर रही है, बल्कि मृदा परीक्षण आदि के माध्यम से खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। गन्ना, धान व गेहूं किसानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने समय समय पर एमएसपी में बढ़ोत्तरी की है। योगी सरकार में किसानों से सबसे अधिक गन्ने की खरीद हुई और समय से भुगतान भी किया गया।
ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह ने भी किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार अनुज कुमार सिंह ने किया। प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार डॉ. बृजेन्द्र कुमार ने किसानों को सरसों की फसल में माहू से बचाव के बारे में जानकारी दी। प्राविधिक सहायक श्यामलाल मौर्य ने जैविक खेती के बारे में बताया। पीपीएस कृषि रक्षा डॉ. जयप्रकाश व दिनेश राम ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ने किसानों को सरसों के मिनी किट का वितरण किया। किसानों को लाइन टू लाइन बुवाई करने की सलाह दी। मौके पर तकनीकी सहायक राजेश कुमार, विक्रमादित्य, दिव्य प्रताप वर्मा, विलपेश पटेल व राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें