फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1000 नव साक्षरों की परीक्षा 20 सितंबर को

विज्ञापन
जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में निरक्षरों को साक्षर बनाने के बाद अब उनकी सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए साक्षरता परीक्षा कराई जाएगी। नवभारत साक्षर कार्यक्रम के तहत चिह्नित 1000 नव साक्षरों की परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए जिले के चिह्नित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवभारत साक्षर कार्यक्रम शुरू किया है। वर्ष 2022 से 2027 तक संचालित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को पढ़ना-लिखना और जरूरी गणितीय ज्ञान सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और पढ़ाई जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को चिह्नित कर वाॅलंटियरों के माध्यम से पढ़ाई कराई गई। नव साक्षरों को दीक्षा पोर्टल के जरिये अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। अब परीक्षा के माध्यम से उनके सीखने के स्तर का आकलन किया जाएगा।
जिले में 11,700 नव साक्षर चिह्नित किए गए हैं, जबकि परीक्षा के लिए बजट महज एक हजार नव साक्षरों का प्राप्त हुआ है। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि 20 सितंबर को परीक्षा प्रस्तावित है। इसे लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें