फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कुश्ती में सरोज और उस्मान विजेता

विज्ञापन
शहर के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित कुश्ती मुकाबले में विपक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल सप्ताह के तहत रविवार को शहर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को खेलों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके बाद जूनियर बालक-बालिका कुश्ती और जूडो प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुश्ती बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में सरोज विजेता और मोहम्मद अकबर उपविजेता रहे। 60 किलोग्राम में उस्मान ने पहला और सुमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। 65 प्लस किलोग्राम में प्रांजल यादव विजेता और राज बाबू उपविजेता रहे। बालिका वर्ग के 50 किलोग्राम में राधिका विजेता और अंशी उपविजेता रहीं, जबकि 53 किलोग्राम में अनिका ने पहला और शुभी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जूडो बालक वर्ग के 30 किलोग्राम में युवराज विजेता और सक्षम यादव उपविजेता रहे। 40 किलोग्राम में वैभव ने पहला और कृष्णा ने दूसरा स्थान पाया। 50 किलोग्राम में विशाल विजेता और अभिषेक उपविजेता रहे। बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम में रागिनी ने पहला और रोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 किलोग्राम में मोनी विजेता और हिमांशी उपविजेता बनीं।
विज्ञापन

प्रतियागिता से पहले जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ. विनोद कुमार का स्वागत किया। अन्य अतिथियों का खेल प्रशिक्षकों ने बैज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने कहा कि खेल सप्ताह जैसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कुश्ती और जूडो जैसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भागीदारी से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं।
कार्यक्रम में अभिषेक उपाध्याय, अमित चौरसिया, वीरेंद्र कुमार निषाद, अहमद बेग, मोहम्मद हसन, मृत्युंजय सिंह, अदनान अहमद, अमित तिवारी, अजय श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शहर के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित कुश्ती मुकाबले में विपक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें