फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शौच गए युवक का तालाब में उतराता मिला शव

Wed, 25 Mar 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के भौंरा गांव में शौच के लिए निकले विनोद का शव बुधवार को गांव के निकट तालाब में उतराता मिला। भौंरा निवासी मृतक के पिता मंगरू ने बताया कि बेटा विनोद (32) मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह सात बजे घर से शौच के लिए निकला था। दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे गांव से 500 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव उतराता मिला। ग्रामीणों की मदद से शव काे बाहर निकाला गया। तालाब के किनारे पैर के फिसलने के निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पत्नी सुषमा बेसुध हो गई। तीन वर्षीय बेटी प्रियांशी के सिर से पिता का साया उठ गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें