फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गांव के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव

Fri, 01 Aug 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पप्पू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका के भियांव चौरा निवासी पप्पू कुमार (40) का शव शुक्रवार भोर गांव से 200 मीटर दूर खड़ंजे पर पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पत्नी सुनीता के मुताबिक पप्पू 31 जुलाई की सुबह नौ बजे मजदूरी करने के लिए साइकिल से घर से निकले थे। शाम पांच बजे काम समाप्त करने के बाद घर आए और बाजार सब्जी लेने की बात कहकर दोबारा चले गए। देर रात तक वापस नहीं आने पर उन्होंने गांव समेत आसपास और रफीगंज बाजार तक खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार भोर चार बजे गांव के बाहर ग्रामीणों ने पप्पू का खून से लथपथ शव देख परिजनों को सूचना दी। मृतक की चार सांतानें संध्या (14), अनन्या (11), अन्नु (9) और चार वर्श का बेटा अर्श है। पप्पू मजदूरी करते थे। उनकी मौत की खबर सुन पत्नी सुनीता अचेत हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें