फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलापुर महोत्सव के जरिए युवाओं को मिला बेहतर मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर महोत्सव क्षेत्र में उपलब्धियों की कई छाप छोड़ गया। इसमें जहां स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर मिला, वहीं मेधावियों को सम्मानित कर उनमें नई ऊर्जा का संचार किया गया। ये बातें मुख्य अतिथि सीओ जगदीश लाल टम्टा ने तीन दिवसीय आलापुर महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में बेहद सहायक होते हैं।
विज्ञापन

यह मंच कलाकारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अध्यक्षता कर रहे राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर के प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह ने कहा कि आलापुर महोत्सव क्षेत्र के युवाओं के लिए यह आगे चलकर वरदान साबित होगा। अंतिम दिन कलाकारों, विद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
महोत्सव के अध्यक्ष आर्य कौशलपुरी ने कहा कि यह आयोजन आगे बृहद पैमाने पर किया जाएगा। महोत्सव के सदस्य राजेश पांडे ने भी कार्यक्रम में सहयोग देने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा बच्चों के प्रति आभार जताया। मौके पर शिक्षाविद विद्या प्रसाद मिश्र, जमालुद्दीन सफर, राम आसरे प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम राय समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें