फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए जिला अस्पताल में कर्मचारियों की हुई जांच

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच कराते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कोविड जांच तेज कर दी गई है। गुरुवार को जहां अकबरपुर रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर यात्रियों की जांच की गई, तो वहीं जिला अस्पताल में भी पूर्व की तरह एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच के साथ जिला अस्पताल के कर्मचारियों की भी जांच की गई। साथ ही आम नागरिकों से अपील भी की गई कि यदि तनिक भी संदेह हो तो तत्काल जांच कराएं। ऐसा होने से समय रहते समुचित इलाज सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में जांच तेज कर दी गई है। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कार्य तेज कर दिया है। लगभग प्रतिदिन सरकारी कार्यालयों में अभियान चलाकर स्वास्थ्य टीम द्वारा कर्मचारियों की जांच की जा रही है। इस बीच गुरुवार को भी जांच जारी रहा। पूर्व की तरह अकबरपुर रेलवे स्टेशन के साथ ही जिला अस्पताल के मुख्य गेट के निकट नागरिकों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच का कार्य सुबह से ही प्रारंभ हो गया। जिला अस्पताल में लगभग 200 लोगों की जांच हुई तो अकबरपुर रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर भी 200 यात्रियों की जांच की गई।
इसके अलावा जिला अस्पताल में अभियान चलाकर कर्मचारियों के भी ब्लड का नमूना लिया गया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने इस बीच आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि तनिक भी संदेह हो तो तत्काल जांच कराएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें