फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने किया कोरोना से निपटने के प्रबंधों का निरीक्षण

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मेडिकल कॉलेज में जायजा लेते आयुक्त अयोध्या मंडल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडलायुक्त अयोध्या मंडल नवदीप रिणवा गुरुवार को जिले के पहले दौरे पर पहुंचे। उन्होंने टांडा में बने एमसीएच विंग एल-टू अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर का जायजा लिया। साथ ही कोविड संक्रमण के चलते भर्ती एक छात्र से बातचीत कर हाल चाल जाना। बाद में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना व संचारी रोगों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ एमसीएच विंग एल-टू अस्पताल टांडा का निरीक्षण किया। एल-टू हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड, कोविड 19 कंट्रोल रूम, कोविड वार्ड तथा परिसर में लगाए गए गैस प्लांट का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने राजकीय महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पीसीयू वार्ड के निरीक्षण के साथ ही वैक्सीनेशन कक्ष, ट्रायज एरिया कक्ष, पीडियाट्रिक्स वार्ड तथा कोविड कंट्रोल रूम का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने स्टूडेंट कोविड वार्ड में भर्ती छात्र राहुल से माइक के जरिए वार्ता कर उसका हाल जाना। राहुल ने बताया कि उन्हीं किसी तरह की असुविधा नहीं है और स्वास्थ्य भी बेहतर है।
मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव आदि की समीक्षा बैठक की। डीएम ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 70 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना की प्रथम डोज दी जा चुकी है। 20 जनवरी तक सभी को सेकेंड डोज भी दे दी जाएगी। 15 जनवरी तक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि किशोरों के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए जरूरी सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें