फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने कराया अपनी पुत्री का परिषदीय विद्यालय में दाखिला

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के प्राथमिक विद्यालय काही डिहवा में अपनी पुत्री का पंजीयन कराते तहसीलदार भीटी ज्ञान? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
भीटी। तहसीलदार भीटी ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने अपनी पुत्री श्रेया का कक्षा एक में प्रवेश कराकर मिसाल पेश की। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य अत्यंत बेहतर होता है। सभी को चाहिए कि वे अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराएं। इस बीच छात्रा श्रेया ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर एमडीएम योजना के तहत भोजन भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तहसीलदार भीटी ज्ञानेंद्र कुमार यादव अपने पुत्री श्रेया को लेकर प्राथमिक विद्यालय काही डिहवा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवेश फॉर्म भरकर अपनी पुत्री का प्रवेश कक्षा एक में कराया। तहसीलदार द्वारा अपनी पुत्री का प्रवेश प्राथमिक विद्यालय में कराए जाने की वहां मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। कहा गया कि यदि इसी प्रकार से अन्य अधिकारी भी कदम उठाएं, तो आम नागरिकों का रुझान भी परिषदीय विद्यालयों की तरफ तेजी से बढ़ेगा।
प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि बेटी का प्रवेश दिलाने के बाद तहसीलदार चले गए। इसके बाद श्रेया को कक्षा में एक में अन्य छात्र-छात्राओं के साथ बैठाया गया, जहां उसने शिक्षा हासिल की। इतना ही नहीं, उसने सभी छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर एमडीएम योजना के तहत भोजन भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें