अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में लोरपुर के निकट रविवार देर शाम ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच जानकारी होते ही सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की। साथ ही सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
रविवार देर शाम कुछ नागरिक लोरपुर के निकट रेलवे ट्रैक की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। एक किशोर का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसकी पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर निवासी दरगाही के पुत्र इब्राहिम (16) के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि इब्राहिम गांव के बगल से होकर गुजर रहे रेलवे ट्रैक की तरफ गया होगा। इसी बीच उधर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।