अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुछ दिन पहले ही किशोर के पिता का भी निधन हो गया था।
हंसवर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी लकी (16) बुधवार सुबह किसी काम से खेत गया था। वहां लकी विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लकी को सीएचसी बसखारी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही लकी के पिता लक्ष्मी का भी निधन हो चुका है। परिजन एक दुख से उबर नहीं पाये थे कि इस बीच लकी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा। पुत्र की मौत से जहां मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी, वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद