फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक किसानों ने नहीं कराया ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जिले में करीब चार लाख लाभार्थी किसान हैं। मगर इनमें से एक लाख चार हजार किसान अंतिम तिथि बीतने के बाद भी ई-केवाईसी कराने नहीं पहुंचे। ऐसे में यदि शासन ने दोबारा इन किसानों को ई-केवाईसी कराने का मौका नहीं दिया तो ये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तीन लाख 98 हजार लाभार्थी किसान हैं। शासन ने फर्जी किसानों को चिह्नित करने के लिए बीते दिनों ऑनलाइन ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई। विभाग के मुताबिक अब तक लगभग एक लाख चार हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंनेे दो बार तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद ई-केवाईसी नहीं कराई।
ऐसे में योजना का लाभ पाने से इन किसानों का वंचित होना लगभग तय है। शासन ने निर्देश जारी किया था कि जो किसान 31 मई तक ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, उन्हें 12वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में किसानों ने ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं समझी। सूत्रों की मानें तो इसमें बड़ी संख्या में फर्जी किसान भी हो सकते हैं या फिर कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो दिवंगत हो चुके हैं। इसके अलावा ऐसे किसान भी इस संख्या में शामिल माने जा रहे हैं जो पात्र तो हैं, लेकिन इसके बावजूद ई-केवाईसी कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जाहिर तौर पर ऐसे पात्र किसान आगामी दिनों में पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं। उधर, प्रभारी उप कृषि निदेशक राजमंगल चौधरी का कहना है कि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। शासन द्वारा यदि तिथि बढ़ायी जाएगी तो किसानों को ई-केवाईसी का मौका दिया जाएगा। ऐसा नहीं हुआ तो जो निर्णय होगा, उसके अनुसार लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें