जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। जय शिवबाबा केवलपत्ती देवी विद्यालय में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 10वीं की छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। कहा कि परीक्षा में सफलता अर्जित करने के लिए सेल्फ स्टडी पर छात्र-छात्राएं पूरा फोकस करें।
शिक्षक सुरेश ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सफलता या असफलता का दबाव लिए बगैर अपने कर्म को करते रहना चाहिए। परीक्षा को लेकर अनावश्यक तौर पर दबाव न लें। सेल्फ स्टडी पर फोकस करें। साथ ही भरपूर नींद लें। शिक्षकों द्वारा तैयार कराए गए नोटस व पिछले वर्षों के पेपर को अपना आधार बनाएं। इससे पहले प्रबंधक रंजन द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। मौके पर सरिता द्विवेदी, सुभाष, विभा, शालू, साधना आदि मौजूद रहे। (संवाद)