फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे में टांडा और जलालपुर ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देशभर में हुए स्वच्छता सर्वे में जिले की टांडा नगर पालिका परिषद ने जबरदस्त छलांग लगाई है। उसे प्रदेश में 56वां स्थान मिला है। वहीं, जलालपुर नगर पालिका ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 72वीं रैंक पाई है। इस उपलब्धि पर दोनों नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नागरिकों को बधाई देते हुए सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

देश भर में स्वच्छता को लेकर हुए सर्वे के नतीजे जिले के लिए राहत लेकर आए। सर्वे में प्रदेश के सभी निकायों में से टांडा नगर पालिका परिषद ने जबरदस्त छलांग लगाई है। टांडा को गत वर्ष 156वां स्थान हासिल हुआ था। एक वर्ष में तमाम कार्यों और सुधारों के बलबूते टांडा को इस बार 56वां स्थान मिल गया। 100 निकायों को गत वर्ष के मुकाबले टांडा ने पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही जलालपुर नगर पालिका परिषद को इस बार 72वां स्थान मिला, जबकि वह पिछली बार 124वें स्थान पर थी।
यूपी में ही टांडा और जलालपुर की तरह अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत ने भी उल्लेखनीय प्रगति की। इस नगर पंचायत को गत वर्ष 439वां स्थान मिला था तो इस बार 192वां स्थान मिल गया। इल्तिफातगंज नगर पंचायत को गत वर्ष 127वां स्थान मिला था, लेकिन इस बार वह पिछड़कर 265वीं रैंक पर पहुंच गई। उधर, अकबरपुर नगर पालिका परिषद को आल इंडिया रैंकिंग में इस बार 217वां स्थान मिला है, जबकि गत वर्ष वह 177वें स्थान पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें