फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं पीड़ितों की फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं व बालिकाओं को उनका हक व अधिकार दिलाए जाने को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। मिशन शक्ति फेज थ्री के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ जरूरतमंद महिलाओं को दिलाने का भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी सोमवार को जनपद में पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने पहुंची राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता तिवारी ने दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें सरकार के स्तर पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि सरकार महिलाओं के लिए निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना जैसे कई कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है।
जन सुनवाई के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण को सुनने के बाद संबंधित पुलिस थानों को महिला उत्पीड़न से जुड़े सभी मामले प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया, सीओ भीटी रुक्मिणी वर्मा, प्रभारी महिला थानाध्यक्ष देविका सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें