फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वृद्ध समेत चार सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी रामफेर (65) मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। घरवालों ने स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत बस स्टेशन क्षेत्र निवासी शिवमूरत पांडेय (50) मंगलवार सुबह घर के निकट स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान का शटर उठा रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरपुर निवासी खुशबू (18) पुत्री हरिपाल मंगलवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी सुरेंद्र (38) पुत्र बृजभूषण सोमवार देर शाम खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें