फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा 15 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चोरी के कई मामलों में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सोमवार रात्रि चेकिंग के दौरान रामपुर बनेथू गांव के निकट मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक तरफ जहां बदमाश के पैर में गोली लगी, वहीं शहजादपुर चौकी प्रभारी के भी पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की बगैर नंबर की बाइक के साथ ही एक अदद देशी तमंचा व चोरी का लैपटॉप बरामद हुआ। पुलिस ने इलाज के बाद बदमाश को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चला रखा था। बताया जाता है कि जब पुलिस टीम श्रवणक्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव के निकट पहुंची, तो इसी बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकडने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बदमाश ने खुद को घिरता देख बदमाश ने फायर करना शुरू कर दिया।
जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो कि बदमाश के पैर में लगी। उधर बदमाश द्वारा चलाई गई गोली शहजादपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह के पैर में लगी। इससे वह जख्मी हो गए। हालांकि पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान नाजिम (34) निवासी पहितीपुर घोसियाना कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। उसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी पर उसके पास से एक बगैर नंबर की चोरी की बाइक, एक चोरी का लैपटॉप, एक अदद तमंचा, तीन जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें