फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से बालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना अन्तर्गत सेमरी जयमलपुर गांव में सोमवार की देरशाम घर के सामने खेलने के दौरान एक बालक सर्पदंश का शिकार हो गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश का शिकार हो गए।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी जयमलपुर गांव निवासी राधे पाल का प्रिंस पाल (10) सोमवार देर शाम घर के सामने खेल रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच वह सर्पदंश का शिकार हो गया। घरवालों ने उसका स्थानीयस्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घ्ज्ञोष्ज्ञित कर दिया। इस पर घरवाले शव लेकर गांव चले गए और जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम भूमिका यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार जनार्दन तिवारी ने गांव पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसके अलावा अहिरौली थाना अन्तर्गत मिझौड़ा निवासी रहमान (36) सोमवार की देरशाम खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। बसखारी थाना अन्तर्गत किछौछा निवासी शांति देवी (45) मंगलवार की सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सम्मनपुर निवासी अमित कुमार (55) मंगलवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। इसी थाना अन्तर्गत पलई रामनगर निवासी भगेलू प्रसाद (65) मंगलवार सुबह खेत से घर लौटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें