फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में छात्रों को बांटे स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में सोमवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए गए। 14 हजार से अधिक छात्रों को स्मार्टफोन वितरण की इस प्रक्रिया का समाजवादी पार्टी ने विरोध करते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। उधर, प्रशासन के अनुसार वितरण की यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के आचार संहिता संबंधी निर्देशों के अनुरूप की गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों 17 फरवरी को नोडल अधिकारी व एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने कुल 41 महाविद्यालयों को जारी आदेश में कहा था कि शेष रह गए 14 हजार 625 छात्र-छात्राओं के बीच 21 फरवरी को स्मार्टफोन का वितरण कर दिया जाए। इसमें किसी राजनेता की भागीदारी तथा राजनीतिक गतिविधि पर रोक का स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित हो। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न महाविद्यालयों में वितरण की प्रक्रिया अपनाई गई। कई स्कूलों की तरफ से स्मार्टफोन वितरण न करने की खबर भी सामने आती रही।
नवदुर्गा महाविद्यालय खसरोपुर बसखारी में सोमवार को स्नातक अंतिम वर्ष के कुल 541 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन की सौगात मिली। प्रबंधक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि कुल 541 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन सौंपे गए। श्याम बिहारी सिंह शिक्षण संस्थान भीटी के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने 28 बच्चों को स्मार्टफोन सौंपे। मौके पर प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी समेत कई मौजूद रहे। उधर, स्मार्टफोन वितरण की इस प्रक्रिया का समाजवादी पार्टी ने खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर अंबेडकरनगर में प्रशासन की ओर से स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए इस पर अविलंब रोक लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामले में एडीएम अशोक कनौजिया ने कहा कि यह कोई नया कार्यक्रम या नई योजना नहीं थी। जो भी प्रक्रिया अपनाई गई, वह आदर्श आचार संहिता की दायरे में रही। किसी भी कॉलेज में कोई राजनीतिक दखल नहीं था। इसके बहुत ही सख्त निर्देेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें