फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में डूबी बहनों का पता नहीं, किशोर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के चांड़ीपुर घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर नदी में डूबी दो युवतियों का पता नहीं चल सका है। वहीं किशोर का शव देर शाम घटनास्थल से पांच किमी दूर बलुआघाट पर मिला। उधर बुधवार को कम्हरिया घाट पर रील बनाने के दौरान नदी में डूबी किशोरी का भी एसडीआरएफ टीम शुक्रवार शाम तक पता नहीं कर सकी। अनहोनी की आशंका में संबंधित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के नरवा पीतांबरपुर गांव निवासी चचेरी बहनें रुचि व रेशमा तथा ननिहाल आए विनायक एक दिन पहले बृहस्पतिवार को सरयू नदी के चांड़ीपुर घाट पर नहाने के दौरान नदी की गहराई में समा गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पहले स्थानीय गोताखोर फिर एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। शुक्रवार को भी तलाश मुहिम चली इस दौरान देर शाम विनायक का शव बरामद कर लिया गया।
वहीं बुधवार शाम सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर रील बनाने के दौरान किशोरी शीतल पैर फिसल जाने से नदी में डूब गई थी। उसकी भी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। बृहस्पतिवार को तमाम कोशिशों के बाद शीतल भी नहीं मिल पाई। अब शनिवार को एक बार फिर से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें