फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर के बाहर खेल रही मासूम को उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला अलग-अलग वर्ग से जुड़ा होने के चलते गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में दरिंदगी की यह घटना एक दिन पहले रविवार देर शाम को हुई। बताया जाता है कि चार वर्षीय मासूम रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने इसी बीच मासूम को उठा लिया और कुछ दूर स्थित एक झोपड़ी में ले गया।
आरोप के अनुसार वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज पर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामले में आरोपी असगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी के कुछ परिजनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया है। घटना को लेकर कोई तनाव न फैले इसे देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। क्विक रिस्पांन्स टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

जल्द होगी गिरफ्तारी
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर सबूतों के आधार पर चार्जशीट दाखिल कराई जाएगी। आरोपी को सजा भी जल्द मिले इस पर जोर रहेगा। -अजीत सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें