फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज कस्बे के नरियांव बावली चौक के निकट देर रात तेज रफ्तार कार एक घर में घुस गई। इससे बरामदे में सो रहे तीन लोग घायल हो गए तो चार बकरियों की मौत हो गई। घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देर रात तेज रफ्तार कार शहबान के घर के अगले हिस्से में घुस गई। इससे वहां सो रहे परिवार के कमाल, अशरफ, मुन्नू व गजाला गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की चपेट में आकर घर में बंधी चार बकरियों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें