फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से सात दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ शुरू

Wed, 08 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.रामनगर के बाभनपुर में श्री महालक्ष्मी यज्ञ की तैयारियां हुई पूरी।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनेर के बाभनपुर में श्रीनिवास दास वेदांती महाराज की ओर से 36 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत बृहस्पतिवार को श्री महालक्ष्मी यज्ञ की शुरुआत की जाएगी। शुभारंभ रामनगर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धा पूर्वक भाग लेंगे।
विज्ञापन


वेदांती महाराज की ओर से चातुर्मास व्रत साधना के दौरान हर वर्ष आयोजित होने वाले यज्ञ एवं रामकथा को इस बार और भी विशेष स्वरूप दिया जा रहा है। यह आयोजन आलापुर के रामनगर में संपन्न होगा, जिसमें रामकथा, रासलीला और श्री महालक्ष्मी यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। वेदांती महाराज ने बताया कि कलश यात्रा हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। यह देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने का माध्यम है और अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल देती है। कलश यात्रा के दर्शन मात्र से भक्तों को महापुण्य की प्राप्ति होती है, यह आत्मिक शुद्धि व आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है।

काशी से पधारेंगे यज्ञाचार्य पं. जय प्रकाश
इस वर्ष के श्री महालक्ष्मी यज्ञ में यज्ञाचार्य के रूप में काशी के पंडित जयप्रकाश त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया। इन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास जैसे ऐतिहासिक क्षण में आचार्य की भूमिका निभाई थी। इन्होंने यजुर्वेद, सामवेद और ऋग्वेद पर शोध कार्य किए हैं और उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भी उनके यजमान रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें