फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंडालों के कपाट खुले, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 07 Oct 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा की रामलीला में श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। कस्बे में मंगलवार को दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी बसखारी में रावण दहन मेले से पहले कपाट परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना के साथ खोले गए।
विज्ञापन

बसखारी बाजार में कुल 18 दुर्गा पंडालों की स्थापना की गई है। हर पंडाल की अपनी विशिष्ट थीम और निर्माण शैली है, जो भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता का भी आभास करा रही है। नव युवक दुर्गा पूजा समिति में मां अष्टभुजा देवी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल को पारंपरिक बंगाली शैली में सजाया गया है। बस स्टेशन दुर्गा पूजा समिति ने मां पहाड़ा वाली देवी का विराट रूप प्रस्तुत किया है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई पंडालों में मां वैष्णो देवी, हिमालयी अवतरण, और शेरावाली मां के अद्वितीय स्वरूपों को दर्शाया गया है। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगी लाइटिंग, धार्मिक झांकियों और भक्ति संगीत की गूंज से पूरा बसखारी नगर रोशनी से जगमगा उठा है। शुक्रवार को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें