फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा में 49, तो आलापुर में 30 सेमी बढ़ी सरयू

Sun, 06 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर स्थिर।
विज्ञापन
टांडा/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील क्षेत्र में सरयू का जलस्तर एक बार फिर करीब 49 सेमी बढ़ गया है, इससे गांव के लोग दहशतजदा हैं। वहीं आलापुर में नदी के जलस्तर में 30 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत चौकियों को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर रविवार को 91.76 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले जलस्तर में 49 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। नदी अब खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और तटबंधों से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। उल्टहवा माझा, माझा कला, माझा चिंतौरा, केवटला, नदी नसरुल्लापुर, अवसानपुर समेत अन्य गांव के लोगों को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ राहत शिविरों को तेजी से तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जेई अमन कुमार ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर कुछ बढ़ा, लेकिन शाम को नदी स्थिर है।
आलापुर तहसील के कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में नदी का जलस्तर 30 सेमी की बढ़ोतरी के साथ बढ़कर 83.45 मीटर दर्ज किया गया है। हालांकि किसानों को कटान से राहत रही। एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने रविवार को कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में पहुंचकर कटान की स्थिति के बारे में किसानों से जानकारी ली। साथ ही बाढ़ खंड अयोध्या की ओर से प्रभावित इलाकों में काम शुरू कराए जाने की तैयारियां देखीं। कम्हरिया के सुक्खू कन्नौजिया व मांझा कम्हरिया के सतिराम ने बताया कि जहां शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर घटा था। वहीं रविवार को जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें