फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में सकुशल निपटी पीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टीजीटी परीक्षा के दौरान हुए हंगामे को लेकर प्रशासन की सतर्कता से मंगलवार को 42 केंद्रों पर पीईटी कुशलता के साथ निपट गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कई केंद्रों का जायजा लिया। दोनों पालियों में कुल 5129 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

बीते दिनों जिले में हुई टीजीटी परीक्षा के दौरान किसान इंटर कॉलेज पकड़ी भोजपुर में परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद एसटीएफ ने छापा मारकर साल्वर गैंग के कई सदस्यों को पकड़ा था। इसे देखते हुए पीईटी को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कई स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश ने बताया कि पीजीटी में दोनों पालियों में कुल 43 हजार 839 अभ्यर्थियों को शामिल होना था।
38 हजार 710 अभ्यर्थियों ने केंद्र पर परीक्षा दी। ऐसे में 5129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ने कई केंद्रों का जायजा लिया। डीएम ने किसान इंटर कॉलेज पकड़ी भोजपुर में अपनी मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाओं को सील बंद कराया। उधर, प्रभारी डीआईओएस आनंदकर पांडेय ने बताया कि परीक्षा सकुशल निपट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें