फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: बच्चों का स्कूलों में समय से होगा दाखिला, नहीं छूटेगा कोर्स

Sat, 21 Sep 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अब गरीब बच्चोंं को भी निजी स्कूलों में समय से दाखिला मिल सकेगा। शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत अप्रैल में हुई थी, लेकिन आरटीई के तहत जून तक चयन की कार्रवाई हुई। जुलाई अगस्त तक 778 बच्चोंं को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। इससे बच्चों का कोर्स पिछड़ने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 में बच्चों का कोर्स न पिछड़े, इसके लिए समय से चयन प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश दिलाया जाएगा। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने दिसंबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन लेने और चयन कार्रवाई करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत प्रथम चरण में एक से 19 दिसंबर तक आवेदन होंगे, 20 से 23 दिसंबर तक आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। 24 दिसंबर को लाॅटरी से स्कूल आवंटित होंगे और 27 दिसंबर को आवंटित स्कूलों की सूची जारी होगी।
दूसरे चरण में एक से 19 जनवरी 2025 तक आवेदन, 20 से 23 तक उनका सत्यापन व 24 जनवरी को लाॅटरी खोली जाएगी और 27 जनवरी को स्कूल आवंटन की सूची जारी होगी। तीसरे चरण में एक से 19 फरवरी तक आनलाइन आवेदन, 20 से 23 तक सत्यापन, 24 को लाॅटरी खोली जाएगी और 27 को स्कूल आवंटन की सूची प्रकाशित की जाएगी। चौथे चरण में एक से 19 मार्च तक आवेदन होंगे। 20 से 23 तक सत्यापन होगा। 24 को लाटरी खोलकर 27 मार्च को आवंटित स्कूल की सूची जारी की जाएगी। 31 मार्च तक बच्चों का दाखिला कराने का शासन ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शैक्षिक सत्र 2025-26 में आरटीई के तहत आवेदन और चयन की कार्रवाई चार चरण में पूरा करने संबंधी आदेश मिल गया है। दिसंबर 2024 से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें