अकबरपुर स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री।
अंबेडकरनगर। ट्रेनों का रूट बदलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके चलते सोमवार को 10 एक्सप्रेस ट्रेनें सोमवार को अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंची। इसके साथ ही तीन ट्रेन घंटों विलंब से आईं। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
वाराणसी रूट पर कराए जा रहे कार्यों के चलते कई दिन से ट्रेनों का मार्ग बदला जा रहा है। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। अकबरपुर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बरेली अप व डाउन, इंटर सिटी डाउन, कोटा-पटना डाउन, दून अप व डाउन, फरक्का अप व डाउन, पटना-इंदौर अप और मरुधर अप ट्रेन यहां नहीं पहुंचीं।
इसके चलते कई लोगों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। यात्रियों ने 38 आरक्षित टिकट निरस्त कराए। इसके साथ सोमवार को जम्मूतवी अप दो घंटे विलंब से पहुंचीं। किसान अप एक घंटा और साबरमती अप डेढ़ घंटे देर से संचालित की गई।