अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को आयोजित शिविर में पात्र मिले 24 दिव्यांगों का प्रमाणपत्र बनाया गया। शिविर में जिले के दूरदराज के क्षेत्र से 28 लोगों ने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया। डॉ. पंकज, डॉ. पुरेंद्र व डॉ. मुख्तार शेख की टीम ने आवेदकों की जांच की। पात्र मिले 24 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया गया। कटेहरी के रामसंवारे व अजीत कुमार ने बताया कि पहली बार आवेदन करने पर प्रमाणपत्र बन गया। इसके आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।