अंबेडकरनगर। जिले में 50 लाख से अधिक लागत की चल रही परियोजनाओं की डीएम सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें पाया गया कि 15 परियोजनाएं का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें से 12 परियोजनाएं संबंधित विभाग को स्थानांतरित हो चुकी हैं। तीन परियोजनाओं को अभी हैंडओवर नहीं किया जा सका है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को अविलंब हैंडओवर की प्रक्रिया पूरा कराने का निर्देश दिया।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार देरशाम जिले में संचालित 50 लाख रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम ने क्रमवार एक-एक कार्यदायी संस्था से फीड बैक लिया। जिन संस्थाओं के कार्य में लापरवाही मिली, उन्हें जमकर फटकार लगाई। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
समीक्षा के दौरान पता चला कि 15 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें से 12 परियोजनाएं संबंधित विभाग को स्थानांतरित हो चुकी हैं। 3 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनके स्थानांतरण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। इसके अलावा डीएम ने जिन भी परियोजनाओं के कार्य में शिथिलता मिली तो फटकार भी लगाई। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता न बरती जाए, जो भी परियोजनाएं हैं, उनका निर्धारित समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, अरुण कुमार शुक्ल, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।