फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मरम्मत तो कहीं फॉल्ट के नाम पर बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर में इन दिनों बिजली कटौती का खेल चल रहा है। कहीं फॉल्ट तो कहीं मरम्मत के नाम पर घंटों बिजली काट दी जाती है। बिजली गुल होने से बाजार पर असर पड़ता है, इसकी वजह से व्यापारी परेशान रहते हैं। वहीं घरों में बत्ती न होने से इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नहीं चल पाते। बिना बताए बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

महरुआ बिजली उपकेंद्र के 41 गांवों में शुक्रवार को मरम्मत के नाम पर चार घंटे की घोषित कटौती आठ घंटे तक जारी रही। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने 33 केवीए और 11 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति ठप रहने की सूचना दी थी। हालांकि, बिजली आपूर्ति शाम चार बजे तक प्रभावित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई।
अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के वीआईपी, पटेल नगर सहित कई फीडरों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर में मनमानी कटौती से खेती-किसानी और व्यापार प्रभावित हो रहा है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरलोड से ट्रिपिंग हो रही है और महरुआ में मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें