फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मकान से टकराई निजी बस, बचे यात्री

विज्ञापन
 शुक्रवार देर शाम को बसखारी के मसड़ा बाजार में हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-बसखारी मार्ग के मसडा बाजार के निकट शुक्रवार देर शाम लखनऊ से जहांगीरगंज जा रही निजी बस एक मकान से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे कुछ यात्रियोंं को मामूली चोटें आई हैं। चालक बस छोड़कर भाग निकला। आरोप है कि चालक शराब पीकर बस चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

अयोध्या के महाराजगंज थाने के देवगढ़ निवासी एक व्यक्ति की बस बताई जा रही है। बस लखनऊ से बाया अकबरपुर के रास्ते जहांगीरगंज जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री बैठे थे। यात्रियोंं का आरोप है कि चालक नशे में था। मना करने के बाद भी बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। इसके चलते बस बसड़ा बाजार के आगे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान बस सड़क किनारे एक मकान से जा टकराई।
गनीमत रही कि बस वहीं रुक गई। वरना चंद कदम की दूरी पर यदि बस तालाब में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। बस में बैठे कुछ यात्रियों ने बताया कि इस बस से अयोध्या के बाकरगंज बाजार में रामपुर पुवारी गांव की एक महिला को रौंद दिया था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि यात्री सुरक्षित हैं। तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें